बांदा, मार्च 30 -- बांदा, संवाददाता। जिले में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। पूरे दिन हीट बेब की स्थिति रही। राहगीरों को आग बरसाती धूप ने परेशान किया। उधर, गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को डायरिया, बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित करीब आधा सैकड़ा मरीज पहुंचे। जनपद में सोमवार को दिन में मौसम साफ रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। हालांकि शाम को एक बार फिर बादलों ने डेरा डाला और तेज हवा चली। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि अधिकतम 38 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया क अभी मंगलवार व सोमवार को बादल और तेज हवाएं चलेंगी। धूप भी तेज निकलेगी। इससे तापमान 38 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.