दिन में तेज धूप, शाम को आंधी व गरज के साथ हुई बारिश
बांदा, जून 2 -- बांदा। जनपद में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और पूरे दिन तेज धूप रही, जिससे गर्मी में एक बार फिर इजाफा हो गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने से राहगीरों को दोपहर में गर्मी ने परेशान किया। हालांकि उत्तरी-पूर्वी हवाएं लोगों को शुकून देती रहीं। शाम को करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ आंधी चली और हलकी बारिश हुई। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिन में तेज धूप निकलने व बीच-बीच तेज हवा के साथ बूंदाबादी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जनपद में तीन-चार दिनों से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही, पर दिन में तेज धूप निकलने और मौसम में नमी बढ़ने के कारण उमस परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी में उड़े टिन-टप्पर मंगलवार को भी सुबह से तेज धूप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.