आजमगढ़, मई 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। बुधवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। शाम को अचानक मौसम बदल गया और आंधी चलने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ की डालें और बिजली के तार टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जिले में सप्ताह भर पहले बारिश होने के बाद तीन-चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत थी। बीते तीन दिनों से गर्मी फिर अपना असर दिखाने लगी थी। पछुआ हवा चलने के कारण लू का असर तेज हो गया था। धूप इतनी तेज हो रही थी कि दोपहर में बाहर निकलने के बाद लोगों के हाथ-पैर जलने लग रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 37...