कौशाम्बी, मार्च 30 -- मार्च माह के आखिरी दो दिन से गर्मी का असर अब साफ तौर पर महसूस होने लगा है। सोमवार को सिराथू सहित जिले के सभी क्षेत्र में दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सड़कों पर निकलने वाले बाइक साइकिल सवारों व पैदल चलने वालों को धूप से बचाव के लिए गमछा और कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं रात को राह चलने में ठंड का एहसास लोगों को बीमार बना रहा है। सोमवार को बढ़ी गर्मी के कारण कामकाज के लिए घर से निकली महिलाओं ने भी अपने चेहरे और सिर को स्टॉल व दुपट्टे से ढककर धूप से बचाव किया। सड़क पर चलते अधिकांश राहगीर सिर और चेहरा ढके हुए नजर आए। इससे गर्मी की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिन की तेज गर्मी के विपरीत शाम के समय मौसम में अचानक बदलाव देखने क...