उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव, संवाददाता। मार्च का महीना आते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन की चुभती धूप के साथ अब रातें भी गर्म हो चली हैं। मार्च के महीने में हो रही तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, साफ आसमान और तेज धूप के चलते पारा तेजी से बढ़ा है। जलवायु परिवर्तन के चलते गर्मी की तीव्रता और अवधि साल दर साल बढ़ती जा रही है। इस साल मार्च की शुरु में ही मई जून जैसी प्रचंड धूप हो रही है। लोगों का कहना है कि सुबह आठ बजे ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। बाजारों में सिर ढककर चलने वाले, पानी की बोतलें थामे लोग अभी से दिखाई देने लगे हैं। लोगों के मुताबिक मार्च के मौसम में पिछले साल की अपेक्षा गर्मी कई गुना बढ़ गई ह...