नई दिल्ली, मार्च 26 -- sreenath k ias success story: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास करना हर साल देश भर के लाखों युवाओं का सपना होता है। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसे ऊंचे ओहदों तक पहुंचने का रास्ता कतई आसान नहीं होता। प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू इसके तीन मुश्किल पड़ाव होते हैं। हर साल करीब 10 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता चंद लोगों के ही कदम चूमती है। अक्सर कहा जाता है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए महंगे कोचिंग संस्थानों, भारी-भरकम किताबों और हर तरह की सुख-सुविधाओं की जरूरत होती है। कई होनहार छात्र तो महज इसलिए पीछे रह जाते हैं क्योंकि उनके पास पढ़ाई का बुनियादी खर्च उठाने तक के पैसे नहीं होते। लेकिन, जब इरादे फौलादी हों और मेहनत करने का जज़्बा ...