दिन में छा गया अंधेरा, आंधी और झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई जगह गिरे बिजली के पोल
संभल, जून 1 -- जनपद में रविवार शाम को मौसम ने फिर से रंग बदला, कुछ देर के लिए दिन में ही रात जैसा अहसास होने लगा। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है लेकिन रविवार शाम आसमान में छाई काली घटाओं ने पूरे माहौल को ही बदल दिया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, जबकि शाम होते-होते बादलों ने पूरे आसमान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तेज आंधी व बारिश से कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए, जिससे बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को अधितम तापमानन 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। वहीं दूसरी ओर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई समस्याएं भी खड़ी कर दीं। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.