लखनऊ, जनवरी 27 -- मौसम के बार-बार बदलते मिजाज ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मंगलवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह की शुरुआत तो ठंड और हल्की धुंध के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान 24.5 डिग्री तक चढ़ गया। इसका नतीजा यह हुआ कि जिन लोगों ने सुबह की सर्दी के हिसाब से स्वेटर-जैकेट पहने थे, उन्हें दोपहर में गर्मी सताने लगी। हालांकि, शाम को मौसम ने फिर पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि पाकिस्तान की तरफ से आ रहे मौसमी बदलाव (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने के कारण ऐसा होगा। हवा का रुख बदलने और नमी बढ़ने की वजह से गलन वाली सर्दी थोड़ी कम महसूस हुई, लेकिन रात में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बुधवार का मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आसमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.