हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम का अलग मिजाज दिखा। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हुआ और लोग केवल कमीज में नजर आए। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली और काले बादलों ने डेरा डाल दिया। बादलों के बीच ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई, जिससे शाम को लोग फिर से जैकेट और गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में नमी 54 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। अच...