हल्द्वानी, जून 3 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह से निकली तेज और तीखी धूप के कारण लोग दिन में गर्मी और उमस से परेशान रहे। धूप ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। हालांकि, शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई, जिससे स्थानीय निवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में शुष्कता बढ़ने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा 24 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। यह भी पढ़ें- बारिश से गिरा पारा, उमस ने बढ़ाई गर्मी मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के पर्वतीय जिलों के साथ-साथ कुछ म...