फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। खेतों में कटाई के लिए खड़ी फसलें शार्टसर्किट से आग की चपेट में न आए इसलिए दिन में बिजली सप्लाई ब्रेक है। रात पहर कृषि फीडरों में बिजली आपूर्ति पर रोक हैं। बिजली नहीं मिलने से किसान गन्ना, केला, सब्जी, मूंग की सिंचाई कैसे करें? बुआई प्रभावित न हो, तैयार फसलों को सूखने से बचाया जा सके, इसके लिए विभाग कुछ जतन करें। अन्यथा की दशा में इस व्यवस्था से किसान तबाह हो जाएगा। किसान नेताओं ने बिजली आपूर्ति पर सवाल उठाते हुए यह बात बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में कही। किसानों ने कहा कि बिजली विभाग की आपूर्ति व्यवस्था किसान व ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब है। यह भी पढ़ें- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हों किसान ग्रामीण इलाकों में शाम पहर (खाना खाने के वक्त) सप्लाई काट दी जाती है, जब लोग गहरी नींद में होते ह...