बदायूं, जून 26 -- बदायूं, संवाददाता। अब तो गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप निकली तो दोपहर के समय आसमान में काले बादल भी छाए रहे, कभी धूप तो कभी बादल यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी से निजात न मिलने की वजह से बहुत कम संख्या में ही लोग घरों के बाहर निकले, चूंकि सार्वजनिक अवकाश था, इसलिए भी सड़कों पर ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी। यह भी पढ़ें- यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट, 30 जून से बदलेगा मौसम का मिजाजगर्मी का प्रभाव जिले में करीब 12 दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है। इससे पहले दो दिन हुई बारिश और फिर कुछ दिन पहले आई आंधी-बारिश से बीच-बीच में मौसम सुहाना होता रहा। उस वक्त तापमान घटकर...