फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- शमसाबाद, संवाददाता। शमसाबाद के बिजली उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी। उपकेंद्र के अंतर्गत स्विच यार्ड और कंट्रोल रूम में 33 केवी प्रोटेक्शन का कार्य चला जिसके चलते बिजली की आपूर्ति बंद हुई। इस कारण शमसाबाद टाउन फीडर, फैजबाग फीडर, नैगवां फीडर की बिजली बंद रही। आस पास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को शुक्रवार को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। हालांकि इसको लेकर बिजली निगम के एसडीओ की ओर से पूर्व में ही सूचना दे दी गयी थी कि कार्य के चलते बिजली की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। दिन में बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा। उपभोक्ता बिजली को लेकर परेशान रहे। शाम को जब बिजली की आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.