पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। कुतुब-ए-पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के 123वें सालाना उर्से पाक में अब रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दरगाह शरीफ पर चादरपोशी का सिलसिला तेज हो गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों, जहानाबाद और अमरिया समेत कई क्षेत्रों से अकीदतमंद चादरों के जुलूस के साथ दरगाह पहुंचे। यह भी पढ़ें- दिन भर निकले चादरों के जुलूस, उर्स में बढ़ी रौनकचादर चढ़ाने की परंपरा यहां मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। शहर के शाहजी मियां दरगाह से भी एक चादरों का जुलूस निकाला गया। उर्स के चलते दरगाह परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है। दरगाह के आसपास लगी दुकानों पर शाम के समय काफी भीड़ दिखाई दे रही है।जायरीनों की भीड़ गुरुवार से विभिन्न मोहल्लों और गांवों से चादरों के जुलूस निकलने...