हरदोई, मई 28 -- हरदोई। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। तेज धूप निकलने के बावजूद हवा बंद रहने से चिपचिपी गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 68 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत रही। आसमान में करीब 40 प्रतिशत बादल छाए रहे, जबकि पूर्व दिशा से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में पसीना-पसीना हुए लोग, बदल सकता है मौसम का मिजाज मौसम में उमस बनी रहने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। सुबह के समय लोगों को हल्की राहत की उम्मीद थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, उमस बढ़ती ...