फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। दिन भर तेज धूप के बाद शनिवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलों ने खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों पर आफत बनकर दस्तक दी। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं से किसान सहम गए और उनकी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका गहरा गई। इन दिनों जिले में गेहूं, सरसों समेत अन्य रबी फसलें पूरी तरह पककर तैयार हैं और कई जगह कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। ऐसे में अचानक आई आंधी और बारिश के साथ जिले के हसवां के टीसी, हसवां समेत अन्य गांवों हल्के ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर फसलें जमीदोंज हो गईं। जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका प्रबल हो गईं। एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी हल्की बारिश और हवा चल चुकी है। लगातार बदलते मौसम के मिजाज से किसान परेशान हैं और जल्द से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.