हाथरस, दिसम्बर 6 -- स्व: श्री आर के अग्रवाल जैन मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से डीआरबी कालेज के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को तैयारियों को मैंदान पर अंतित रूप दिया गया। टूर्नामेंट का आगाज आज सुबह की पाली में एस वारियर्स व हाथरस हीरोज के मध्य होने वाले मैच से होगा। पिछले कई दिनों से टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां डीआरबी कालेज के मैदान पर चल रही थी। आज से क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवित शुभारंभ किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक सौरव जैन ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट करने का मुख्य उद्देश्य हाथरस के सभी सीनियर क्रिकेट प्लेयर्स का सम्मान और हाथरस जनपद से नई प्रतिभा को निकालना है, जिससे जनपद का खिलाड़ी इंडिया टीम मे शामिल होकर देश के लिए खेले और अपने परिवार का तथा शहर का नाम रोशन ...