प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- दिनभर आसमान में घुमड़ते बादलों के कारण शाम को मौसम ने रंग बदला तो तेज हवा संग बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शाम को तेज हवा संग बारिश होने लगी। कई इलाके में ओले भी गिरे और बिजली गुल होने से शहर से गांव तक अंधेरा पसर गया। दो दिन से आसमान में घुमड़ते बादल शुक्रवार सुबह घने हुए तो बारिश के आसार दिखने लगे। दिन में कई बार छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसान डर गए। शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम का रंग बदल गया। अचानक घने बादलों ने मानो ढक लिया। तेज हवा संग बारिश होने लगी। हवा तेज होने के कारण खुले में रखे टिनशेड गिरने लगे और सड़कों पर यातायात ठप हो गया। लोग जल्दी से घर भागने लगे लेकिन ओले गिरते देख सड़क किनारे सुरक्षित ठिकाने पर शरण लिए। हालांकि ओले कुछ ही देर में बंद हो गए लेकिन तेज हवा संग रिमझिम बारिश देर तक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.