कटिहार, जून 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जून की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में जिले के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इससे दिन में गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। यह भी पढ़ें- दिन भर गर्मी और उमस ने किया परेशान, अगले 48 घंटे में दो डिग्री चढ़ेगा पारासमीर के मानक में अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों का आंशिक डेरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में लगभग 60 प्रतिशत बादल छाए रहने की संभ...