कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर शहर पर भी पड़ा। शाम को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। शाम तक 08 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे गर्मी से राहत तो नहीं मिली लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। तापमान अधिक रहने से हीट इंडेक्स 58 पर पहुंच गया। सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी है। कम दबाव का क्षेत्र न होने से अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। विशेषकर यूपी में मानसून अभी भी रूठा हुआ है।

तापमान की स्थिति सुबह से गर्मी बेहाल किए थे। तेज धूप ने तापमान 38 डिग्री पहुंचा दिया। यह सामान्य से अधिक है। दिन भर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहने के बाद शाम को जब बादल गरजे तो राहत की उम्मीद जगी। सायंकाल मध्य प्रदेश की ओर से आए बादलों से शहर में कहीं हल्की तो...