दिन भर उमस और गर्मी के बाद रात में तूफान के साथ बारिश, भारी नुकसान
भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पूरे दिन तेज धूप, उमस और भीषण गर्मी के बाद सोमवार की रात भीषण आंधी के साथ तेज बारिश हुई। कुछ जगहों से ओले गिरने की भी सूचना आयी है। आंधी और बारिश इतनी तेज थी कि सैंडिस कंपाउंड के पास पांच पेड़ उखड़ गए। इसके अलावा भी जिले में कुछ दूसरी जगहों से पेड़ गिरने की सूचना आयी है। तेज आंधी और बारिश के दौरान कमजोर मकानों के छत और छप्पड़ उड़ गए। रात के 11 बजे के बाद आंधी बारिश शुरू होते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए हैं। मौसम पूर्वानुमान में गर्मी उमस के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गई थी। सोमवार की शाम आसमान में बादल दिखे लेकिन रात होते होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज आंधी आयी और लगभग आधे घंटे तक बारिश के साथ आंधी का जोर चला। इस साल प्री मानसून की बारिश में ऐसी आंधी पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.