जमुई, दिसम्बर 20 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि दिन प्रतिदिन बढ़ते शीत लहर के प्रकोप से अचानक तापमान में गिरावट आ रही है। ठंड के कारण आम जनजीवन इन दिनों अस्त-व्यस्त हो गया है। हाड़ कंपा देने वाले इस भीषण ठंड में बहने वाले पछुआ हवा ने लोगों घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। बताते चलें कि इन दिनों अचानक एकाएक ठंड बढ़ने के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार से ठंड और शुक्रवार की सुबह से ही आसमान से ओंस के साथ ठंड का आगमन से लोग अस्त व्यस्त हो गए हैं। पशु पक्षी सहित आम लोगों को लगातार बढ़ते तापमान के कारण परेशानी इन दिनों झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग बढ़ते ठंड के कारण दरवाजे के भीतर दुबकने पर विवश हो गए हैं। वहीं ठंड के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम देखी जा रही है। वहीं जरूरी कामकाज होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.