बागपत, मई 22 -- जनपद में गर्मी के तीखे तेवर ने शुक्रवार को भी हर किसी को मुश्किल में डाला। अधिकतम तापमान और हीट वेव ने लोगों को झुलसाया। राहगीर और वाहन चालक ही नहीं घरों में कैद लोगों का भी गर्मी से हाल-बेहाल रहा। एसी तक फेल होते रहे। कूलर भी गर्म हवा फेंकता रहा। इसके चलते कमरे भी भट्ठी की तरह तप उठे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंचने की वजह से रात के वक्त भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अभी एक सप्ताह तक गर्मी का यही हाल रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। आईएमडी ने शुक्रवार को गर्मी का रेड अलर्ट घोषित किया था। इसका असर सुबह से दिखायी देने लगा। सुबह लोग सोकर उठे तो उनका तेज धूप से सामना हुआ। सुबह 10 बजे से दो बजे के बीच अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा...