झांसी, जनवरी 9 -- पहली जनवरी से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का सितम बरकरार है। गुरुवार की रात जाड़े में जकड़ी रही। हल्के कुहासे, तीखी गलन, जकड़न और ठिठुरन के बीच शुक्रवार सुबह हुई। अलाव-अंगीठी के बीच रानी के शहर ने दिनचर्या शुरू की। 5वें दिन भी कोहरे ने रफ्तार तो बादलों ने धूप रोकी। इसके बाद खिली धूप ने झांसीवालों के चेहरे खिला दिए। पर, रात गहरी होते ही काया कंपकंपा उठीं। शुक्रवार को अधिकतम पारा 21 तो न्यूनतम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात सर्दी पूरे रौ में रही। हर तरफ अलाव सुलगते रहे। खासतौर से रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों का बुरा हाल हुआ। प्लेटफार्म पर लोग रजाई-कंबल ओढ़कर बैठे रहे। फिर भी शीतलहर नश्तर की भांति चुभ रही थी। बाहर जलावनी ढूंढ़कर लोगों ने सर्दी दूर भगाई। कमोवेश यही हाल बस स्टेशन, टैक्सी-टेपों स्टैंडों का रहा। हालांकि शहर में जलाए गए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.