हापुड़, जुलाई 7 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा के एक व्यापारी की गाड़ी का लॉक तोड़कर चोर महज 10 मिनट के भीतर 80 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के रेवाड़ी निवासी व्यापारी ओमप्रकाश यादव अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित वन नर्सरी से पौधे खरीदने के लिए अपनी पिकअप गाड़ी से जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दुकानदार की आंख लगते ही डीजल दुकान से 29,400 रुपये व मोबाइल पार रास्ते में वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला पुलिस चौकी के कुछ दूरी स्थित एक होटल पर चाय पीने के...