मिर्जापुर, जून 10 -- जमालपुर,(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के ओइनवां गांव निवासी साबिर अली के घर का मंगलवार को दिन दहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 45 हजार रुपये नकदी उड़ा दिया l पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर दे कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है l पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मंगलवार को सुबह दस बजे वह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर स्थित अपने भाई के मकान पर बहन के रिश्ते की बात करने के गया था। शाम चार बजे वापस लौटा तो देखा कि उसके मकान के ताला टूटा हुआ है । भीतर जाने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। बाक्स में रखे 45000 से रुपये गायब मिले। साबिर ने अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौडी निवासी दो व्यक्तियों पर चोरी करने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस एवं चौकी प्रभारी डवक ओमप्रकाश राय ने मौके का निरीक्ष...