हाथरस, मई 2 -- दिन दहाड़े चचेरे भाइयों का अपहरण, मुकदमा दर्ज -(A) - कोतवाली मुरसान क्षेत्र के भकरोई से नगला हंसी मोड की घटना

घटना का विवरण हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के भकरोई से नगला हंसी मोड पर शुक्रवार को दिन दहाड़े बोलेरो सवार तीन-चार अज्ञात आरोपियों ने बाइक सवार चचेरे भाइयों का अपहरण कर लिया। इस मामले में अपहृत किशोर के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पिता का बयान मूलचन्द्र शर्मा पुत्र हरचरन शर्मा निवासी नगला हंसी थाना मुरसान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि शुक्रवार को उनका नाबालिग बेटा व भतीजा बाइक से मुरसान से गांव भकरोई होते हुए अपने गांव आ रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे भकराई से नगला हंसी वाले मोड़ पर पीछे से काले रंग के शीशे वाली एक सफेद बोलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसस...