कन्नौज, अप्रैल 18 -- ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुस्साहस का मामला सामने आया है, जहां एक विशेष समुदाय के पड़ोसी नाबालिक किशोर ने घर में अकेली 16 वर्षीय किशोरी को अपनी बदनीयती का शिकार बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी 16 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला एक विशेष समुदाय का किशोर घर के अंदर दाखिल हो गया और किशोरी को बदनीयती से दबोच लिया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लोगों को आता देख आरोपी किशोर...