भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सोमवार को जहां दिन में आंशिक बदरी के कारण लोगों को इस सीजन में पहली बार ठंड का एहसास हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को सुबह से ही धूप खिल गई। लिहाजा दिन में सूरज चमका तो लोगों को फिर से धूप सुहानी लगी। वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रात में ठंड और बढ़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी सूरज चमकने के कारण आगामी दिनों में दिन का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। जिससे लोगों को ठंड का और तीव्र एहसास होगा। दिन का पारा 25.8 डिसे पर ठहरा तो 1.3 डिसे लुढ़का रात का पारा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा सोमवार से ही 25.8 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ है तो वहीं रात का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.