हाथरस, अप्रैल 26 -- दिन के साथ अब गर्मी के तल्ख तेवर रात में भी कर रहे बेहाल -(A) हाथरस। जिले में रविवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी का असर दिखाई दिया। सुबह दस बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया, जिससे दिन चढ़ने के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। दिनभर तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित रखा। न्यूनतम तापमान भी 27 रहने के कारण सुबह और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।तेज गर्मी के चलते दिन में शहर और कस्बों की कई सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग धूप से बचने के लिए छाता लगाकर या गमछे से चेहरा ढककर चलते नजर आए। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी के सितम से कोई राहत नहीं मिलीं। गर्मी में चटकते हुए कंठ को तर करने क...