कटिहार, अप्रैल 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। दिन की तपिश के बाद अब रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में भी मामूली इजाफा होने की संभावना जताई गई है।रविवार को जिले में आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 10 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, जिससे हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन धूप की तीव्रता ने लोगों को झुलसा दिया।हवा की दिशा में परिवर्तन की संभावनामौसम में बदलाव का सबसे बड़ा संकेत हवा की दिशा में परिवर्तन को माना जा रहा है। पछुआ हवा अब दक्षिण-पश्चिमी...