गंगापार, अप्रैल 11 -- बादल और बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। बीते दो दिनों में मौसम शुष्क होने से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है।पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर खत्म होते ही दिन के तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। पिछले चौबीस घंटे में दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार मौसम अब शुष्क रहेगा। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री का उछाल आएगा। माह के अंत तक गर्मी का असर और बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र की मानें तो अगले 2 दिनों तक दिन के समय तेज रफ्तार की हवाएं चलने की संभावना हैं। 5 दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 से 38 तक रह सकता है।पूर्वी हिस्से में जो ऊपरी हवा का चक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.