भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। करीब सात दिन तक तपने के बाद बुधवार को एक बार फिर बादलों की मेहरबानी बरसी। मंगलवार की रात नम हवाओं के कारण सुहानी बनी रही तो बुधवार का पूरा दिन धूप-छांव के दौर से गुजरा। करीब छह दिन बाद पहला ऐसा मौका रहा, जबकि दिन की गर्मी ने लोगों के पसीने नहीं निकाले। वहीं शाम करीब चार बजे उत्तर-पूर्व से एक बादलों का झोंका आया और हल्की पूर्वी हवाओं के साथ जिले में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश को जहां भारतीय मौसम विभाग ने 14.6 मिमी मापा तो वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने 9.1 मिमी होना बताया।दिन का पारा 4.1 डिसे लुढ़का तो रात का पारा आया 1.2 डिसे नीचेभारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिन का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़का तो वहीं रात का पारा भी 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम ताप...