आदित्यपुर, जनवरी 2 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर के दिन्दली हाट में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। बाजार में आए दिन किसी न किसी दुकान का शटर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, बाजार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आदित्यपुर हाट बाजार स्थित शुभम शौचालय, सरकारी शेड एरिया, बांग्ला स्कूल और सरकारी स्कूल के आसपास हमेशा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता है। पिछले दो दिनों में कई दुकानों में चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिससे दुकानदार परेशान हैं। वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, इन घटनाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने थाना पहुंच कर आदित्यपुर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.