बांका, दिसम्बर 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर से चल रही शुष्क एवं तीखी हवाओं ने मौसम को और अधिक ठंडा बना दिया है। सुबह-शाम के समय पारा तेजी से नीचे जा रहा है, वहीं दिन में भी सूरज की क्षीण रोशनी राहत नहीं दे पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते आमजनों से लेकर किसानों और पशुपालकों तक सभी की चिंताएँ बढ़ गई हैं। जबकि शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता कम हो रही है। साथ ही सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने स्कूलों को ठंड के मौसम में समय बदलने पर विचार करने का सुझाव दिया है। वहीं कार्यालयों और बाज़ारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.