रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर। शनिवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई है। जिसमें सर्व सहमति से दोबारा दिनेश शास्त्री को प्रदेश अध्यक्ष और विश्वजीत नेगी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष सुरेशानंद ढोंढियाल नामित किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष अनिल चौहान को निर्वाचित किया गया है। फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिनेश शास्त्री ने कहा कि एक बार फिर से उन्हें संगठन ने मौका दिया है। वह संगठन के उद्देश्यों को लेकर पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं सह- सहमति से महामंत्री बनने पर विश्वजीत नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा पत्रकार के हितों के लिए कार्य करती है और उनके मुद्दे को प्रमुखता से उठाती है। आगे भी ऐसे...