गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय ‌ नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के सह प्रभारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह सहायक नगर आयुक्त एवं जोन-4 के जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार विवादों और कार्यकारिणी बैठकों में उठ रहे सवालों के बीच इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नगर आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक स्वास्थ्य दिनेश कुमार बिरौनिया को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के सह प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह को एसबीएम का सह प्रभारी नियुक्त किया है। अविनाश प्रताप सिंह वर्तमान में जोन-4 के जोनल अधिकारी हैं। इसके अलाव...