हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की हरदोई शाखा की सामान्य बैठक रविवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह तोमर और सहायक चुनाव अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि दिनेश कुमार जिलाध्यक्ष, किशन कुमार मंत्री, संजय कुमार कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार संगठन मंत्री, सुमन आडीटर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं शिव कुमार, रवि कुमार, मटरू, कन्हैयालाल और अजय पाल सदस्य बनाए गए हैं। चुनाव की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...