हापुड़, मई 12 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने संगठन में मजबुत करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को पदों से मनोनित करने का काम किया है। उनके द्वारा गढ़ नगर निवासी एंव वरिष्ठ समाज सेवी दिनेश त्यागी को भाकियू का पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा एकलव्य सिंह सहारा को एनसीआर के युवा अध्यक्ष मनाया गया। दोनों ही लोगों को संगठन को मजबूत करने के लिए जागरुक किया। इस दौरान दिनेश त्यागी ने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए कार्य किए जाएंगे। समय समय पर किसानों की समस्याओं को अधिकारियों से अवगत कराने का काम किया जाएगा। इस दौरान दिनेश त्यागी का संगठन के पदाधिकारियों ने धूमधाम से स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.