प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की मासिक बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को हुई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, सह मंत्री आशीष केसरी और उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल की सहमति से कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी की सहमति से दिनेश केसरवानी कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। पदभार ग्रहण करने के बाद दिनेश केसरवानी ने बताया कि मई 2026 में प्रगति मैदान नई दिल्ली में एक स्वदेशी मेले का आयोजन होना है। इसमें एमएसएमई को प्रमुखता दी जाएगी। सभा में महेंद्र गोयल, विभु अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय जैन, अंकित अग्रवाल, कृष्ण किशोर अग्रवाल, अनु पांडेय, अजय केसरवानी, गौतम अरोरा, अभिषेक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पीयूष गोयल, अनूप जायसवाल, संदीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आशीष केसरी, मनीष शुक्...