लखनऊ, मई 25 -- पंजाब चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीसीसीआई) ने उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व उप निदेशक दिनेश कुमार सहगल को फिल्म, मनोरंजन और मीडिया निवेश समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फिल्म जगत में नवाचार, निवेश को बढ़ावा देना और सरकार व उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...