सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर बाजार में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर एक साथ जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में मृतक के भाई और 25 हजार के इनामी कुख्यात राकेश यादव की आपराधिक दुश्मनी, जमीन विवाद, बाजार टेंडर और पुराने विवादों को जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जुड़े हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पुट्टू हत्याकांड के शूटर के भाई की सरेशाम गोलियों से भूनकर हत्यापुलिस की जांच पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक दिनेश यादव का भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी वजह से एसआईटी उसके पुराने विवादों, आपराधिक इतिहास व हाल के दिनों में हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलि...