अमरोहा, फरवरी 27 -- हसनपुर। दिनेश की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को परिजनों द्वारा तहरीर मिलने का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक घटना के तीसरे दिन भी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। चंडीगढ़ के पंचकूला में मकान में कार्य करने के दौरान कथित रूप से मिले सोने को लेकर 20 दिन से गायब बताए जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र नेमपाल खड़गवंशी का शव बुधवार दोपहर क्षेत्र के गांव फूलपुर-बीझलपुर के जंगल में आम के पेड़ पर लटका मिला था। शव के ठीक नीचे जमीन पर पीली धातु का कंगन पड़ा हुआ मिला था। परिजनों ने बताया कि दिनेश पत्नी रेनू व दो बेटियों तथा चाचा-चाची व चचेरे भाईयों के संग चंडीगढ़ के पंचकूला में मकान निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था। चर्चा है कि इस दौरान उसे सोना मिला था। इसे लेकर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.