रुद्रपुर, मार्च 21 -- दिनेशपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर 5 स्थित सार्वजनिक अशोक गुसाईं के काली मंदिर में 51 पीठ काली पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शुक्रवार देर रात 12 बजे शुरू हुई पूजा-अर्चना शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर नजर आया। पूजा कार्यक्रम का संचालन पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की विशेष पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद प्रातः हवन कुंड में आहुति दी गई, जिसमें वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां काली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में गहरी आस्था देखने को मिली। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.