रुद्रपुर, मई 16 -- दिनेशपुर, संवाददाता। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक वट सावित्री व्रत का विधिपूर्वक पालन किया। वार्ड पांच में आयोजित दो दिवसीय वट सावित्री पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम का संचालन पुरोहित बनमली चक्रवर्ती ने कराया। उन्होंने वट वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा संपन्न कराई। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और पति की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली तथा सुख-शांति की कामना की। इस दौरान पूजा स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा पुरोहित ने वट सावित्री व्रत का महत्व बताते...