रुद्रपुर, मार्च 23 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र और रामनवमी पर होने वाली मां बसंती पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय मूर्तिकार देवी की प्रतिमाओं को भव्य रूप देने में जुट गए हैं। पूजा को लेकर बंगाली समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला संगठन के तत्वावधान में बसंती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव वार्ड पंच स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। बंगाली बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण महोत्सव को अनूठे अंदाज में मनाया जा रहा है। पूजा महोत्सव के दौरान महिलाएं परंपरागत परिधानों और वाद्य यंत्रों (शंख, घंटा) के साथ दुर्गा देवी की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करेंगी। महिला संगठन की पदाधिकारी शिखा ढाली ने बताया कि आद्य शक्ति महामाया की पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किय...