रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- दिनेशपुर। चैत्र और वैशाख माह के आगमन के साथ तराई क्षेत्र में अखण्ड महानाम संकीर्तन का दौर शुरू हो गया है। दिनेशपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बंगाली समाज द्वारा इस परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर है। दिनेशपुर नगर के साथ चंडीपुर, कालीनगर, चंदननगर, खानपुर, शिवपुर, रामबाग और गूलरभोज में महानाम संकीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह सजे पंडालों में हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गुंजायमान है। तराई के अन्य क्षेत्रों जैसे शक्तिफार्म, रुद्रपुर, पीलीभीत, खटीमा और हस्तिनापुर में भी इस आयोजन की धूम देखने को मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...