बागपत, मई 2 -- बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी भी बिजली व्यवस्था बेपटरी है। वहीं शहर में भी बिजली कटौती ने लोगों के हालत खराब कर दिए है। भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई है। पेयजल की समस्या तो उत्पन्न हो गई, वहीं घरेलू कार्य प्रभावित होने से परेशानी बढ़ गई। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का आदेश है, लेकिन जिले में आदेश का पालन नहीं हो रहा है। कभी चार तो कभी पांच घंटे बिजली कटौती हो रही है। शनिवार को भी बागपत सहित अन्य स्थानों पर करीब दो घंटे बत्ती गुल रही है। दोपहर में बिजली कटौती होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर में पेयजल के लिए हैंडपंपों की ओर लोग दौड़ पड़े। पशुओं का चारा और घरेलू कार्य प्रभावित हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। लोगों को आरोप है कि बिजली कटौती क्यों की जा रही है ...