हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में मंगलवार को दिनभर वनभूलपुरा के लोगों की निगाहें शीर्ष अदालत की सुनवाई पर टिकी रहीं। हालांकि याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली तारीख दिए जाने की संभावना है। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में दिनभर बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।इस मामले में मंगलवार का दिन सुनवाई के लिए प्रस्तावित था। लेकिन किन्हीं कारणों से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। पिछली बार 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार और प्रशासन को प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। इन शिविरों में 6900 से अधिक प्रभावितों ने आवास योजना के लिए फॉर्म भरे हैं। यह भी पढ़ें- वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुनवाई को लेकर पुलिस अलर्ट मामले में 10 याचिकाएं सुप्रीम कोर्...