दिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही करने में लगे रहे विद्युत कर्मी
मथुरा, मई 31 -- आंधी-बारिश से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर कर्मचारी फॉल्ट को सही करने में लगे रहे। घंटों बाद शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। कई इलाकों में तो दो दिन बाद बिजली आपूर्ति हो सकी। बिजली को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। आंधी-बारिश से शहर एवं देहात क्षेत्रों में करीब 250 पोल टूट गए थे। अधिकतर हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन में आ गईं थीं। शहर के राधापुरम एस्टेट, गोविन्दपुर बिजलीघर क्षेत्र की सप्लाई दो दिन बाद सुचारू हो सकी। आक्रोशित लोगों ने रात्रि में बिजलीघर का घेराव किया और जाम लगाया। पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। शनिवार को फिर राधापुरम एस्टेट, कृष्णानगर, विश्व लक्ष्मीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली समस्या रही। राधावैली की लाइट आती-जाती रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.